
बिलासपुर, कांग्रेस नेता सिद्धांशु मिश्रा को जमानत मिल गई , जमानत के बाद घर पहुंचे सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि जिस मामले में पुलिस ने खत्म भेज दिया था उसके बाद कार्रवाई कैसे हुई इसको समझूंगा , मैने भी एल एल एम की पढ़ाई की है कानून को अच्छे से समझता हूं, रजनीश साहू जिसका काम ही है आरटीआई निकाल कर लोगों को ब्लैकमेल करना उसके परिवाद पर एफ आई आर हुई है, मामले में पुलिस खात्मा रिपोर्ट भेज चुकी है फिर भी कार्रवाई हुई है मै इसको समझूंगा ,ये मामला राजनीतिक है या गलतफहमी का इसको समझूंगा , मै कोई आदतन अपराधी नहीं हूं सरकंडा टी आई ने बुलाया था मिलने मै चला गया और पुलिस कार्रवाई कर दी मै अगर अपराधी होता तो पुलिस के बुलावे पर नहीं जाता , मेरे खिलाफ किसी तरह कभी कोई एफ आई आर नहीं हुई , पुलिस ने बुलाया और जेल भेज दिया मुझे मौका नहीं मिला न्यायालय का मैं सम्मान करता हु आगे इसको समझ कर अधिकारियों से बात करके मामले में लडूंगा , अगर इस तरह से परेशान कोई करता है तो न्यायालय पर भरोसा है मै उसके खिलाफ न्यायालयीन लड़ाई लड़ूंगा।2018में भाजपा शासन काल में ही मामले का खात्मा हो गया था, फिर ऐसी स्थिति क्यों बनी इसके लिए मै न्यायालय जाऊंगा।
