दाऊ अकवान में किसी की भ्रूण हत्या तो कई घायल, कुछ गंभीर कुछ को खरोच, खरोच ज्यादा कल्ला रहा है, सुनने में आ रहा है कोटा विधायक ने कोटा में जबरिया घुसने का बदला निकाला है।
दाऊ अकवान में किसी की भ्रूण हत्या तो कई घायल, कुछ गंभीर कुछ को खरोच, खरोच ज्यादा कल्ला रहा है, सुनने में आ रहा है कोटा विधायक ने कोटा में जबरिया घुसने का बदला निकाला है।
बिलासपुर, कांग्रेस संगठन में आये अकवान से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है कई इधर से उधर फेंका गए है , कुछ लापता हो गए कुछ को राहत शिविर पहुंचाया गया है , कुछ का पता नहीं चल रहा है, देवेंद्र यादव , विजय जांगिड़,की छुट्टी हो गई। राजनीतिक गलियारे में इस बात की जमकर चर्चा है कि दाऊ ने एक तीर कईयो को ठिकाने लगा दिया, सीनियर, जूनियर सब की दाऊ अकवान में नया ठौर ढूंढ रहे है, नई पौध तो तहस नहस हो गई,बेचारे अधर में लटक गए है, देवेन्द्र को सहारा देने और देवेंद्र के सहारे टिके सब नया सहारा देख रहे है, दाऊ अकवान से कई हताहत हुए है जनजीवन सामान्य होने में वक्त लगेगा, चर्चा इस बात की भी है कि कोटा विधायक ने देवेंद्र द्वारा सभा करने का बदला लिया गया है , एक नेता बोला मंत्र जाने बिना बिल में हाथ डालोगे तो ऐसे ही होगा। देवेंद्र के जाने से मातम छाया है उनके समर्थक को उम्मीद है नई जिम्मेदारी मिलेगी वातावरण सामान्य हो जायेगा, बस्तर से युवा आदिवासी नेता नरेश चौहान को आगे आ गए, दाऊ अकवान से राजेश तिवारी भी हताहत हुए, दाऊ अकवान में बड़े नेता भी चपेट आ गए लेकिन नुक्सान से बच गए, हल्की फुल्की मोच आई है । दाऊ अंक्वान से निपटने नई रणनीति पर काम शुरू हो गया है किसी तरह इससे उबरने दिमाग लगाया जा रहा है, दाऊ अकवान में कई इसलिए बच गए क्योंकि वो दोनों तरफ सर झुका रहे थे, कुछ मजबूरी में झुक कर चल रहे थे ऐसे भी दाऊ अकवान से बच गए। लेकिन अकवान तो अकवान है सावधानी ही सुरक्षा है।
इन तमाम बातों से हमारा कोई लेनादेना नहीं हैहम नहीं है, हम तो केवल वही बता रहे है जो लोग चर्चा कर रहे है , एक नेता ने कमेंट किया जाला लगा है तो झाड़ू तो लगेगी ही।