मोदी सरकार की प्रत्येक योजना को अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य : कौशिक।

*भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत हमें एक लक्ष्य बनाकर कार्य करना है : दयालदास बघेल*

बिलासपुर,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत कार्यकर्ताओं की ली बैठक।*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कैबिनेट मंत्री व नवागढ़ विधानसभा विधायक दयालदास बघेल के संग मिलकर नवागढ़ विधानसभा, जिला बेमेतरा में सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें सभी मंडल, मोर्चा और बूथ के कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान की संख्यात्मक जानकारी लेकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी के प्रमुख विषयों पर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने भी बड़े उत्साहवर्धन के साथ पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। बिना लक्ष्य तय किए इस अभियान को सफल नहीं बना सकते है। उन्होंने एक एक गांव को लक्ष्य बनाकर अभियान चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता की मेहनत और लगन से प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश को छत्तीसगढ़िया और पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम कर रही है। महज 10 महीने में ही विष्णु की सरकार ने मोदी जी के एक एक गारंटी को पूरा करने का काम किया है।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि सभी क्षेत्रवासी विकास और सशक्तिकरण की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह अभियान गांव-गांव तक भाजपा के विचारों और संकल्पों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण जरिया बन रहा है। हम सभी को एक जुट होकर नए सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करना है और मिलकर देश व प्रदेश के विकास में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान दिया है।

श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा परिवार से जुडक़र राष्ट्र सेवा के लिए ग्रामीण, युवाओं, महिलाओं सभी वर्गों की भागीदारी होगी यह सब कार्यकर्ताओं की एकता और एकाग्रता से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सदस्यता जोड़ना नहीं बल्कि विकसित भारत में प्रत्येक व्यक्ति को सहभागी बनाना है और भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से परिचित करना है। श्री कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की रिकार्ड सदस्यता होगी। मातृ शक्ति वंदन, लखपति दीदियां, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित परिवार बड़ी संख्या में क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इससे स्पष्ट है की छत्तीसगढ़ भाजपा को रिकॉर्ड तोड़ सदस्यता होगी। इसी तरह नवागढ़ विधानसभा में भी रिकॉर्ड तोड़ सदस्य बनाना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जोशी जी एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
  सशस्त्र सैन्य समारोह का हिस्सा बने विद्यार्थी बिलासपुर,ए वी…
Cresta Posts Box by CP