विकास भोजवानी देह व्यापार की लडकियों के साथ पकड़ाया।

♦️ *सरकण्डा के मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना पर की गई कार्यवाही।*

♦️ *मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में मिले 1 युवक एवं 8 युवतियां।*

♦️ *सभी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।* 

 

*नाम आरोपी:-*  

01. विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी उम्र 39 वर्ष पता मशानगंज थाना सिविल लाइंस बिलासपुर

 

बिलासपुर,थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। आज दिनांक 08.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दीगर राज्य से आयी हुई हैं, जो देहव्यापार में लिप्त है। उक्त सूचना के संबंध में सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरी तोपसिंह नवरंग व उप निरी. रामनरेश यादव के हमराह में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक मकान में एक युवक एवं 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देहव्यापार हेतु अन्य स्थानों से आना बताये। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,सारंगढ़-बिलाईगढ़- उप जेल सारंगढ़ इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा…
Cresta Posts Box by CP