
बिलासपुर, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरगाँव मंडल के नगर पंचायत सरगाँव द्वारा आयोजित ज़नसमस्या निवारण शिविर मे शामिल हुए वार्ड से आए हुए महिलाओ के पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया गया एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता को ध्यान मे रखते हुए डस्टबीन का वितरण किया गया साथ ही समाज कल्याण द्वारा विकलांग महिला को ट्राई सायकल वितरण किया गया साथ ही आए हुए हितग्राहियों को एक पेड़ माँ के नाम अभियान तहत पौधा वितरण किया गया एवं नगर पंचायत सरगाँव परिसर मे पौधारोपण किया गया
