बिलासपुर, बिल्हा विधानसभा में शराब फैक्ट्री द्वारा शिवनाथ नदी में गंदा पानी छोड़े जाने के कारण लाखो मछली मर रही है, इसको रोकने वाला कोई नही है शिवनाथ के साफ पानी में शराब फैक्टी वाले गंदा पानी छोड़ रहे है इससे मछली मर रही है ग्रामीण इसी
को खा रहें इससे बीमारी का खतरा बढ़ गया है, पर्यावरण विभाग सोया हुआ है , किसी बडी घटना का इंतजार कर रहा है ग्रामीण एक दूसरे को सावधान कर रहे है लेकिन पर्यवारण विभाग और जल संसाधन का ध्यान नही है, अधिकारियो की लापरवाही से जनहानि का खतरा है, नदी का करोड़ों गैलन पानी शराब फैक्ट्री के कारण दूषित हो गया है,कोई रोकथाम नही होने से नदी का पानी दूषित हो रहा है, यही दूषित पानी बह कर जहां जाएगा पर्यवारण के साथ लोगो के जीवन के लिए खतरा बढ़ेगा, प्रशासन ने ध्यान नही दिया तो स्थिति और बिगड़ेगी।
