महापौर के वार्ड में पानी केलिए भेद भाव अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, पानी के लिए तरस रहे लोग, प्रमोद नायक पूर्व महापौर प्रत्याशी

बिलासपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने कहा है कि बिलासपुर हेमू नगर बंधवा पारा में वार्ड वासी पीने के पानी के लिए परेशान है और नगर निगम और कलेक्ट्रेट ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं यह निश्चित ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है जिस वार्ड में स्वयं महापौर का घर है जिस वार्ड में महापौर रहती है उसे वार्ड के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और जनप्रतिनिधि उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और सबसे बड़ी विडंबना तो यह है वार्ड के महिलाएं बोल रही हैं कि हिंदू लोग हमें पानी नहीं भरने दे रहे हैं यह बिलासपुर के तासीर में एक बदनुमा दाग है आज तक बिलासपुर में ऐसी घटनाएं नहीं हुई थी बिलासपुर की एकता का मिसाल लोग देते है लेकिन वहाँ के जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता है जो मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रहे गरीब वर्ग के लोगो को ध्यान नही दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *