सड़क पर तीन युवक चाकू लेकर लोगो को धमका रहे थे, पुलिस ने पकड़ा।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा चाकू लहराते हुए आरोपियों पर की गई कार्यवाही । पूर्व में गंभीर धाराओं के तहत हुई है चालानी कार्यवाही । जप्त हथियार-01 नग लोहे का चापड़, 02 नग स्टील का चाकू .

नाम आरोपी :-

01. – जुनैद हुसैन पिता जावेद हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी लाईफ केयर हास्पिटल के पास सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग. ।

02. -अनम हुसैन पिता अलताफ हुसैन उम्र 18 वर्ष निवासी लाईफ केयर आस्पिटल के पास

सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग. ।

03. – अमन हुसैन पिता ईकबाल हुसैन उम्र 19 वर्ष निवासी हटरी चौक जूना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

गिरफ्तारी दिनांक- 17.07.24 के

बिलासपुर, 17/07/2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला की मोहर्रम त्यौहार दौरान कुछ लडके हटरी चौक लाईफ केयर हॉस्पिटल जूना बिलासपुर के पास अपने हाथ में धारदार चाकू व हथियार लेकर घूम रहे हैं एवं उसे लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे हैं  नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ के हटरी चौक पहुंचा जहां घेराबंदी कर तीन लडकों को पकड़ा गया जिनके पास धारदार चाकू चापड मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, धारदार चाकू एवं चापड को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली में धारा 302, 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में चालानी कार्यवाही की गई है। आरोपीगण पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है जिनके विरूद्ध अप.क्र. -98-99-100. / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाता है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, सउनि बसंत कुमार साहू, प्रआर आदिले आर. रतनाकर सिंह, टंकेश साहू, लगन खाण्डेकर एवं सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
कर्मा भवन लोकार्पण, कर्मा जयंती एवं वृक्षारोपण कर्मा धाम तांदुल…
Cresta Posts Box by CP