
सर्व आदिवासी समाज ( रूढ़ि जन्य परम्परा आधारित ) छ. ग. संगठन का प्रदेश एवं जिला कार्यकरणी का तीन वर्षीय कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है इसी तारतमय में *छ. ग. सर्व आदिवासी समाज (रूढ़ि जन्य परम्परा आधारित ) कार्य. प्रान्ताध्यक्ष जी ने* समस्त जिला एवं ब्लॉक प्रमुखो हेतु लिखित आदेश जारी करते हुये वर्तमान समस्त जिला संगठन कार्यकरणी को भंग कर नये जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी के गठन / निर्वाचन / मनोचयन हेतु समस्त प्रांतीय पदाधिकारीयों सहित प्रदेश के समस्त जिला संगठन को निर्देशित किया गया है इसी क्रम में *जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर कि महा बैठक दिनांक 20.7.24 दिन शनिवार को.. बिलासपुर पुत्री धर्मशाला – (छ. ग. भवन के सामने स्थित ) प्रांगण कक्ष में महाबैठक आयोजित होंगी* इस दौरान जिले भर के समस्त आदिवासी सामाज के सामजिक प्रमुखगण, सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक प्रमुख पदाधिकारी सैकड़ो कि संख्या में उपस्थित रहेंगे आयोजित इस महा बैठक में *जिला कार्यकारिणी गठन मनोचयन के साथ आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस कि तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक चर्चा क़ी जायेगी* अतः जिला सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ने समस्त सामाजिक प्रमुखों सहित समाजिक जनों पदाधिकारीयों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महाबैठक में अपनी महती सहभागिता प्रदाय करने हेतु सादर निवेदन अपील आह्वान किये है l
