
बिलासपुर- आज हर सख्स डरा हुआ पता नही अगला क्षण क्या होगा ।देश के वैज्ञानिक और डॉक्टर दोनो रोज डरा रहे है आने वाले समय मे आप भी नही बचेंगे ।लोग एक आशा की किरण खोज रहे है।मदद की गुहार से दिल दिमाग भर गया है।आज मदद करने वालो का टोटा हो गया है।बीजेपी धरना प्रदर्शन में लगी है इससे पार्टी की इमेज नही बनने वाली लोग कह रहे संकट के समय तो ये सब छोड़ कर अपने लोगो के मदद में लगाना चाहिए ,आम आदमी की मदद नही कर सकते तो अपनी पार्टी के समर्थक ,कार्यकर्ता की मदद करे ।बहते पानी मे हाथ धोने की बजाय एक एक व्यक्ति की मदद करने का काम करे। इतनी बड़ी पार्टी है लंबे समय तक सत्ता सुख भोग चुकी है।जान की परवाह किये बिना जनता की मदद में जुट जाना चाहिए कई कार्यकर्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे है।उनकी मदद करनी चाहिए । सत्ता पाना चाहते है तो इस तरह से नही मिलेगी संकट के समय मदद के जरिए लोगो के दिल मे जगह बनानी होगी। इससे तो साफ दिख रहा है लोगो मर रहे है संख्या बढ़ रही है आप देख रहे है ।फिर भी मदद के लिए कमल नही खिल रहा। मदद के इंतजार में एक स्वंय सेवक