ऑक्सीजन के लिए महापौर रामशरण ने दिए 12 लाख, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में पहुंचा 25 सिलेंडर।

बिलासपुर- नगर निगम के महापौर रामशरण यादव ने जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए आयुर्वेदिक कालेज के 40 बेड के कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए 25 रुपये अपनी निधि से दिए है। आज कोरोना काल मे धरना प्रदर्शन की बजाए ऐसे ही मदद की जरूरत है ,नगर निगम और जिला प्रशासन ने इसके पहले गरीबो को राशन देने की शुरुवात की अब महापौर ने चालीस बेड के अस्पताल के लिए ऑक्सीजन मुहैया कराया है।बिलासपुर में अब बेड की मारामारी नही है ।इस तरह की सुविधा से जनता को सीधे फायदा पहुंच रहा है। महापौर ने बताया कि लोगो कोरोना का नाम सुनते ही सीधे अस्पताल भाग रहे है जबकि थोड़ा धीरज से काम ले तो घर मे ठीक हो सकते है।जिन्हें जरूरी है ऐसे लोगो के लिए ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी को देखते हुए मैंने अपनी महापौर निधि से 12 लाख रुपये आयुर्वेदिक अस्पताल को ऑक्सीजन के लिए दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- आज हर सख्स डरा हुआ पता नही अगला क्षण…
Cresta Posts Box by CP