थाना रतनपुर
अपराध क्रमांक 367/23 214,506( b) आईपीसी
एएसपी के नेतृत्त्व में गठित जांचटीम की रिर्पोट की आधार पर रेप पीड़िता को धमकाने के मामले में दर्ज की गई एफ आई आर
बिलासपुर-उल्लेखित है कि प्रकरण क्रमांक 150/23 में 376 ,323 आईपीसी 4, 6 पॉक्सो एक्ट में आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है मामले में चालान पेश हो गया है, इस मामले में पीड़िता और उसकी मां को आरोपी के पिता फैज तथा अन्य परिजन द्वारा धमकाया जा रहा कि रेप का केस वापस ले लो बदले में 5 लाख रुपए ले लो अन्यथा जान से मार दिया जाएगा, इस संबंध में पीड़िता द्वारा रतनपुर थाने में शिकायत की गई है सबूत के साथ कॉल रिकॉर्डिंग्स भी उपलब्ध कराई गई है , उक्त तथ्य को भी एएसपी के नेतृत्व की जॉच टीम ने अपनी रिर्पोट में शामिल किया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एफआईआर करने का निर्देश दिया, पीड़िता की रिर्पोट पर आरोपीयों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 506 (b),214 के प्रकरण विवेचना में लिया गया है,, पूरे मामले में आंदोलन धरना प्रदर्शन कलेक्टर सौरभ कुमार ने मामले को संभला ल एन ऑर्डर की स्थिति बिगड़ने नही दी जिसके चलते मामला शांत हुआ।

