बिलासपुर-15 दिन से पटवारी हड़ताल पर है सरकार उनकी मांगों पर विचार नही कर रही है इसलिए जबतक हमारी पूरी नही होंगी हड़ताल जारी रहेगी ये कहना प्रदेश पटवारी संघ का पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ,ज्योतिष सर्वे, प्रमोद टंडन , ब्रजेश सिंह,अशोक बंजारा ,अशोक ध्रुव ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि की वेतन विसंगति और प्रमोशन सहित 9 सूत्रीय मांगे है जिसकी मांग को लेकर पटवारी संघ हड़ताल पर है , पटवारी संघ स्टेशनरी खर्च बढ़ाने की मांग कर रहा है नक्सल भत्ता के साथ साथ पटवारियों को प्रमोशन नही मिलने से नाराज है , पटवारी संघ का मानना है कि उनको लेपटॉप दिया जाना चाहिए, साथ ही पटवारी संघ ने पटवारी के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता को अनिवार्य करने की मांग की है राजस्व मंत्री के आश्वासन के करण पिछ्ली बार आंदोलन समाप्त किया था लेकिन आज तक हमारी मांगो ओर सरकार ने ध्यान नही दिया है पटवारियों के हड़ताल के कारण63 हजार नामांतरण पेंडिंग है, पटवारी संघ ने साफ एलान किया है कि हमारी मांग नही मानी गई तो हड़ताल जारी रहेगी।

