मुख्यमंत्री ने तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में कुल 1946 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया

बिलासपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सरगांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर, 25 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित बजाज राईस मिल हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होने हेलीकॉप्टर से सरगांव पहुंचे। हेलीपेड पर विधायक पुन्नू लाल मोहले, धरमलाल कौशिक, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिल पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय नारायण राय, मण्डी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष राजीव तिवारी, नरेन्द्र बोलर, नानक रेलवानी, महेश दुबे सहित संभागायुक्त संजय अलंग, छत्तीसगढ़ कृषि मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्रीमती रानू साहू, कलेक्टर राहुल देव और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के रूप में 23.23 लाख किसानों के खाते में 1793 करोड़ रूपए का अंतरण किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का मुंगेली जिले के सरगांव से किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 4.99 लाख हितग्राहियों को 149.92 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी की। इस योजना में भूमिहीन मजदूरों को सालाना 7 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है
मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता, पशुपालकों, महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में 6 करोड़ 34 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि में से 8367 गौठानों और गोबर खरीदी केन्द्रों में 1 से 15 मार्च 2023 तक खरीदे गए 01 लाख 67 हजार 932 क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेता, पशुपालकों को 03 करोड़ 68 लाख रूपए, लाभांश राशि के रूप में स्व-सहायता समूहों को 1.08 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 1.58 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में से 2.02 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा तथा 1.66 करोड़ रूपए की राशि विभाग द्वारा की गई है।
मुख्यमंत्री ने तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में कुल 1946 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लॉन्च लांच किया
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 1 अप्रैल 2023 से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा एनआईसी से बेरोजगारी भत्ता वेबपोर्टल तैयार कराया गया है। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदक को निर्धारित मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार इस वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन करना होगा, यह पोर्टल 01 अप्रैल 2023 से आम जनता के लिये उपलब्ध रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-रायपुर निवासी योगेश नारायण शर्मा में उप निरीक्षक ( सब…
Cresta Posts Box by CP