बिलासपुर सीएम के सर्किट हाउस में मिलने पहुंची गौरी गुप्ता पुलिस से भीड़ गई , अन्दर जाने से रोकने पर पुलिस पर बदतमीजी का आरोप लगाया महिला कांस्टेल्ब द्वारा खींचने पर भड़क है , पुलिस वालों को बेहद खरी खरी सुनाई , बोली युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हूं हमारा सीएम है वो हम कार्यकर्ता है चुटिया नहीं है, एसपी नहीं करते जितनी बदतमीजी पुलिस वाले करते है , नगर विधायक अमर अग्रवाल की खेमे की युवा नेत्री , सीएम से मिलने नहीं दिए जाने , सर्किट हाउस में घुसने से मना करने पर भड़क गई , काफी देर तक उलझी रही , गौरी ने बताया कि उसे स्टेडियम से आने में देर हो गई एक कार्यकर्ता ने सर्किट हाऊस तक छोड़ा , पुलिस वाले अन्दर जाने नहीं दे रहे थे जबकि ये मैने प्रदेश उपाध्यक्ष हूं युवा मोर्चा की लेकिन महिला पुलिस ने मुझे पकड़कर खींच दिया , हमारी पार्टी का सीएम है हम नहीं मिलेंगे तो कौन मिलेगा , इधर गेट में तैनात ए एस आई शांति से बात करता रहा लेकिन गौरी गुप्ता का चिल्लाना बंद नहीं हुआ , सूत्रों के मुताबिक जानकारी सीएम तक पहुंच गया सीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर की है , सीएम की नाराजगी के बाद खुफिया विभाग ने इस भाजपा नेत्री की कुंडल खोजना शुरू कर दिया है। इस एक घटना के कारण सीएम के इतने बड़े कार्यक्रम पर पानी फिर गया, एक तो भीड़ नहीं पहुंची दूसरी भाजपा नेत्री ने कोहराम मचा दिया। भाजपा नेत्री अंबिकापुर की रहने वाली है। कंही किसी ने जानबूझकर सीएम के कार्यक्रम को पलीता लगाने का काम तो नहीं किया इसका पता खुफिया विभाग लगा रहा है।
