मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा नहीं जुटा सकी भीड़, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक बोले सीएम की गरिमा का भाजपाइयों ने नहीं रखा ध्यान।

बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ नहीं होने की आरोप लगाया है और कहां है कि सीएम विष्णु देव साय  का शहर में अनेक जगह कार्यक्रम तय था ।। पहले से तय कार्यक्रम के बाद विधायक सांसद पदाधिकारी सीएमएल कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटा पाए। सीएम की गरिमा के हिसाब से भाजपाई कार्यक्रम नहीं कर पाए।

जिसमें रिवर व्यू में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रतिमा अनावरण का भी कार्यक्रम था इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पहुंचने के लिए उनके जिला अध्यक्ष फरमान जारी करते हैं और उसके बावजूद भी पब्लिक नहीं पहुंचने से बसों में भरकर छात्रों को लाया जाता है जिसे वीडियो में देखा जा सकता है की दीप कोच के बस में लोगों को भर भर कर लाया जा रहा है यह बात यह बताती है कि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में अब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को ही रुचि नहीं रह गया है आम जनता तो अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में जाने से बचते नजर आ रहे है , यह भाजपा की घटती लोकप्रियता का प्रतीक है जिसमें शहर के मध्य वह भी रविवार के दिन रिवर व्यू में कार्यक्रम होता है और उसमें कुर्सियां खाली रहती है ये सभा भाजपा संगठन पदाधिकारी सांसद विधायक की कमजोरी है,जो नहीं चाहते कि सीएम का कार्यक्रम अच्छे से हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साफ किया कि गैस पेट्रोल…
Cresta Posts Box by CP