निजात के तहत 3 किलो गांजा जप्त,रतनपुर पुलिस की कार्यवाई।


बिलासपुर-आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी
3 किलो मादक पदार्थ गॉंजा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार।
जप्त मशरूका – 03 किलो मादक पदार्थ गॉंजा कीमती 30000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी

  1. राजकुमार नायक पिता किताब सिंह नायक उम्र 23 वर्ष निवासी बस्तीबगरा थाना पेण्ड्रा जिला गौ.पे.मर.
  2. मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ग्राम घॉंसीपुर मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गॉंजा रखा है, व बिक्री हेतू ग्राहक तलाश कर रहा है। कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना रतनपुर पुलिस द्वारा टीम गठित कर ग्राम घॉसीपुर रोड किनारे रेड कार्यवाही करने पर उक्त संदेही व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ गॉजा बिक्री हेतू ग्राहक तलाश करते मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजकुमार नायक पिता किताब सिंह नायक उम्र 23 वर्ष बताया। जिसके द्वारा मादक पदार्थ गॉंजा रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट की विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ हुआ आत्म निर्भर, एम्स में…
Cresta Posts Box by CP