कास्ट एकाउंट ऑफ इंडिया से ले ट्रेनिंग और पाए लाखो की सैलरी।

बिलासपुरकास्ट एकाउंट काउंसिल के सेंट्रल के प्लेसमेंट अधिकारी देवाशीष मित्रा ने बताया कि कास्ट एकाउंट में आज रोजगार के बेहतर अवसर है अभी हाल ही में 400 बच्चों का प्लेसमेंट किया गया जिनकी सेलरी 28 लाख तक कि तय हुई, छत्तीसगढ़ से 30 बच्चों का सलेक्शन हुआ जिनका दस लाख तक कि सेलरी तय हुई इस क्षेत्र में बेहतर अवसर है 12 के बाद छात्र इस संस्था में रजिस्ट्रेशन कर कास्ट मैनेजमेंट के जरिये एसईसीएल ,रेल्वे सहित उद्योगों में आज कास्ट एकाउंटेंट की डिमांड है। बिलासपुर में संभाग के कार्यालय एसईसीएल के पीछे है कामर्स से 12 पास छात्र ,और बीकॉम पास छात्र यंहा अप्लाई कर सकते है

इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट एकाउन्ट ऑफ इण्डिया, बिलासपुर चेप्टर द्वारा वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में बिजनेस में प्रतिस्पर्धा तथा उत्तरजीविता विषय पर दो दिवसीय सेमीनार आयोजित
जी. श्रीनिवासन निदेशक (वित्त) एसईसीएल के हाथों हुआ सेमीनार का शुभारंभ
इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट एकाउन्ट ऑफ इण्डिया, बिलासपुर चैप्टर ने हॉटल कोर्टयार्ट मेरिएट, बिलासपुर में वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में बिजनेस में प्रतिस्पर्धा तथा उत्तरजीविता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ हुआ। इसमें एसईसीएल के निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन मुख्य अतिथि, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर ए.डी.एन. वाजपेयी, बिलासपुर चेप्टर के चेयरमैन अलोकेश दत्ता की उपस्थिति रहीं, वहीं इंस्टीट्यूट के सेक्रेट्री सीएमए मनोज कुमार यदापल्ली, ट्रेसरर वैभव अग्रवाल, फाऊण्डर सेक्रेट्री आर.पी.शुक्ला, सीसीएम देवाशीष मित्रा, आरसीएम अरिन्दम गोस्वामी सहित देश भर के कई राज्यों से पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में एसईसीएल बिलासपुर ने भी प्लेटिनम स्पांसर का सहयोग किया है।
दिन भर चले इस राष्ट्रीय सेमीनार में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र व उड़ीसा से प्रतिभागियों की संख्या अधिक रही। सत्र के दौरान कास्ट मैनेजमेंट, एमएसएमई सेक्टर के लिए लागत व बचाव, प्रतिस्पर्धा में बढ़त के लिए सतत धारणीय नीति आदि विषयों पर तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि निदेशक (वित्त) एसईसीएल जी. श्रीनिवासन ने कहा कि बदलते आर्थिक परिदृश्य में किसी भी बिेजनेस की सफलता के लिए वित्त संबंधी पहलुओं का अत्यधिक ध्यान रखा जाना महत्वपूर्ण हो गया है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक (वित्त) एसईसीएल अजय पाण्डे, उप महाप्रबंधक (वित्त) एसईसीएल सीएमए संजय श्रीवास्तव, निदेशक वित्त के तकनीकी सचिव अभिषेक आनंद की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को…
Cresta Posts Box by CP