*महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
*पीडिता से छेडखानी कर मोबाईल व रकम लूटने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
*रिपोर्ट के कुछ घंटो के भीतर ही देर रात तक सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
*बदमाशों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत् की गई कार्यवाही तलाशी दौरान चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई
*पीड़िता से लूटे गये मोबाईल व नगदी रकम,,आईडी कार्ड सहित आरोपियों के मोटर सायकल जप्त
आरोपी:- 1. भरत केंवट पिता मछंदर केंवट उम्र 20 वर्ष ।
- अजय पटेल पिता परखीत पटेल उम्र 28 वर्ष ।
- छतलाल केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 23 वर्ष ।
- एक अन्य (विधि से संघर्षरत बालक )
सभी निवासी ग्राम लगरा थाना सरकण्डा,
बिलासपुर-पीड़िता ने थाना सरकण्डा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपोलो नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है जो अपने दोस्त के साथ 24. फरवरी की रात करीब 8.30 से 9.30 बजे के मध्य अपने सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल लगरा जा रही थी, कि शासकीय नर्सिंग हॉस्टल के कुछ दूर पहले सुने स्थान पर 4 लड़के इनके मोटर सायकल को रूकवाकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार मारपीट करते हुये 3 लड़के इसके दोस्त लाकेश पटेल को अंधेरे में ले गये एवं एक लड़का जिसका नाम भरत बोल रहे थे वह पीड़िता को जबरन बेसरम झाड़ की ओर ले जाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बना कहते हुये बुरी नियत से चेहरे एवं शरीर के अन्य भागों छूते हुये शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, जिसे मना करने पर गाली गुप्तार करते हुए इसके पास रखे मोबाईल व 300 रू. तथा इसके दोस्त के पास रखे मोबाईल व 500 रू. को लूट लिए एवं किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देने लगे इस बीच पीड़िता के साथ वाले युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिए जाने पर डर से मोटर सायकल में सभी धमकी देते हुये भाग गये, पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266 / 2023 धारा 341,294, 354, 354 (क), 394, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध कर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किये, थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी भरत केंवट को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अपने 2 अन्य साथी एवं 1 नाबालिक के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किये, जिनके कब्जे से पीड़िता के लूटे हुये मोबाईल एवं 200 रू. तथा पीड़िता के आई डी कार्ड व किट बॉक्स को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार किया गया है, जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, स. उ. नि. दिनेश तिवारी, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र. आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, भागवत चंद्राकर, सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का विशेष योगदान रहा।

