बिलासपुर-16 प्रतिशत आरक्षण की मांग कोलेकर सतनामी समाज ने नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है, आरक्षण का मामला राज्यपाल के पास अटका है मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है लेकिन विवाद लगातार जारी है एसटी एससी वर्ग आरक्षण की मांग कोलेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहा है ,बुधवार को भीम आर्मी के युवाओ ने जमकर हंगामा किया। नेहरू चौक में घंटो समाज के युवाओं ने आरक्षण कम किये जाने को लेकर प्रर्दशन किया ,नेहरू चौक के बाद समाज के युवाओं ने कलेक्ट्रेट तक मार्च किया कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। नेहरू चौक ओर पुलिस और प्रशासन धरना प्रदर्शन से समाज के युवाओं को नही रोक पाई।

