चिंगराजपारा में अवैध रेल्वे ई टिकट बनाने वाला पकड़ाया ,आरपीएफ ने की कार्यवाई।

रेलवे ई-टिकटों के अवैध व्यापार के विरूद्ध
रेलवे सुरक्षा बल/बिलासपुर द्वारा कार्यवाही

बिलासपुर-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल/बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर डी एस तोमर के निर्देशन में अवैध ई-टिकटिंग का व्यापार करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर सुचना पर रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी, उप निरीक्षक मनीषा कुमारी मीना, हमराह बल सदस्यों चिंगराजपारा सरकंडा में Global Tech computer में एक व्यक्ति को रेलवे ई-टिकअ बनाते हुए पकडा गया जिसका नाम एवं पता पुछने पर सनी यादव पिता अशोक यादव उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 41 दुर्गा मंदिर के पास चिंगराजपारा थाना सरकंडा बताया। एवं बताया की मेरी दुकान में आधार कार्ड, मनी ट्रॉसफर के साथ रेलवे ई-टिकटों को भी बनाता हुॅ जिसके लेपटोप में बनी ई-टिकटों को चैक करने पर 01 पर्सनल आईडी sunnyyadav.in@gmail.com से कुल 11नग रेलवे ई-टिकट जप्ती बनाया गया जिसकी कुल कीमत 21239 रू है। आरोपी को प्रथम दृष्या रेलवे अधिनियम की धारा 143 का दोषी पाकर गिरफतार किया गया, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 423/2021 दिनांक 07.02.2023 धारा-143 रेल अधिनियम दर्ज कर मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहकारी बैंक की स्थिति के साथ…
Cresta Posts Box by CP