ब्रेकिंग- भुमि विकास बैंक के कर्जदारों के लिए वन टाइम सेटलमेंट,सैकड़ों किसान हो जाएंगे रेगुलर ,बैजनाथ चंद्राकर और प्रमोद नायक के प्रयास मुख्यमंत्री ने योजना को दी स्वीकृति।

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहकारी बैंक की स्थिति के साथ धान खरीदी कोलेकर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक से जानकारी ली , जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया की इस बार जिल्रे मे 95 प्रतिशत धान का उठाव हो गया है इस बार 700 करोड़ से ज्यादा के केसीसी दिए गए है, किसानों को भुगतना भी समय पर किया जा चुका है, किसानों को नगद निकालने के लिए असुविधा न हो इसके 20 एटीएम शुरू किए गए है जल्द हो मोबाईल एटीएम की शुरू करेंगे ताकि दूरदराज के किसानों के पास जाकर उनको भुगतान शुलभ किया जा सके।, मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष द्वारा कुछ मांगे रखी गई जिसे सीएम ने स्वीकृति दे दी।भर्ती प्रक्रिया की भी स्वीकृति सीएम ने दी है जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने सीएम को सेंदरी में जिला सहकारी बैंक के आंये ब्रांच के उदघाटन का भी आमंत्रण दिया है जिस पर मुख्यमंत्री ने आने की स्वीकृति दी है।बैजनाथ चंद्राकर प्रमोद नायक के प्रयास से किसानों को बड़ी राहत मिली है, मुख्यमंत्री भूमि विकास बैंक के कर्जदार किसानों को बड़ी राहत दी है उनके लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना को स्वीकृति दी हैं इससे भूमि विकास बैंक के जो किसान यंहा से लोन लेने के कारण डिफाल्टर हो जाते थे उनको राहत मिलेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि सीएम बघेल की वन टाइम सेरालमेंट योजना से सैकड़ो किसानों को फायदा होगा, और वो रेगुलर हो जाएंगे ,और अपना धान बेच पाएंगे।सीएम का आभार जताते हुए प्रमोद नायक ने कहा कि ये किसानों के हित मे बड़ा कदम है । मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, राजनांदगांव के नवाज खान,सहित बैंक के प्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर की योजनाओं की समीक्षाबिलासपुर,…
Cresta Posts Box by CP