महंत एवं टी.एस. सिंहदेव पहुॅचे श्याम निवास, नातिन को दिया आशीर्वाद।

बिलासपुर-जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता श्याम कश्यप के निवास पर आयोजित जन्म दिवस कार्यक्रम में जिले के दिग्गज कांग्रेजी नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। कश्यप के पुत्र शिशिर कश्यप जो कि जिला कांग्रेस कमेटी शहर के सचिव हैं की बेटी के जन्म दिवस के अवसर पर बधाई व आशीर्वाद देने छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेवजी बारी-बारी से श्याम कश्यप के निवास स्थान पहुॅचे। इन नेताओं ने न केवल नवजात को आशीर्वाद दिये बल्कि इस अवसर पर जिले के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से भेंट मुलाकात करते हुए राजनीतिक चर्चा भी किये वहीं कश्यप परिवार के लोगों से पारिवारिक वातावरण में चर्चा किये। इस अवसर पर श्री कश्यप के फार्म हाऊस में उत्पादित केले से बने चिप्स की प्रशंसा करने से चरणदास महंत एवं टी. एस. सिंहदेव अपने आपको नहीं रोक पाये। जन्म दिन के मौके पर शहर विधायक शैलेश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष विजय केशवानी, जांजगीर जिला के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, उद्योगपति श्री अमोलक सिंह भाटिया, जयश्री शुक्ला, कमलेश सिंह ठाकुर, रामआश्रय कश्यप, ऋषि पाण्डेय, गणेश बाघमारे, आशीष सिंह ठाकुर, डॉ. चन्द्रशेखर उइके, अपूर्व तिवारी, बसंत पहारे, शांति उपाध्याय, मस्तुरी ब्लाक के अध्यक्ष नागेन्द्र राय, बाराद्वार नगर पंचायत के अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह, शिरीष कश्यप, पवन कश्यप, देवा कश्यप, राजकुमार कश्यप, श्रीमती रजनी दुबे, सलमा बेगम, विकास कुमार कश्यप, पवन कश्यप, शिशिर मिश्रा, अनिल तिवारी, पी.एस. महिलाने, विक्की सिंह, शिव अवतार कश्यप, दीपक कुमार कश्यप, श्रीमती राजकुमारी कश्यप, श्रीमती नंदिनी कश्यप, श्रीमती शैला कश्यप श्रीमती अनुराधा राव आदि बड़ी संख्या में परिवार एवं कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के जन्मदिन ओर बधाई…
Cresta Posts Box by CP