पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के जन्मदिन पर मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ पहुंचे कांग्रेसी।

बिलासपुर- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के जन्मदिन ओर बधाई देने मंत्री टी एस सिंहदेव सहित विधायक शैलेश पांडे, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडे, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ,शिवा मिश्रा, पंकज सिंह,मोनू, रजनीश सिंह, रामदेव कुमावत, देर रात विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पहुंचे ,मंत्री टी एस सिंहदेव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष के परिवार जनों से भेट मुलाकात की ,मंत्री टी एस सिंहदेव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी उनके , पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मंत्री और कांग्रेस नेताओं को, मूरर लाड्डू,पपच्ची, मूरखु खिलाया , । इस दौरान नेता पोलिटिकल गॉशिप करते रहे ,एक दूसरे को इशारों में ठीक करते रहे ,एक ने एक भाजपा नेता से बोला कि तुम्हारा नेता खरसिया जा रहा है फिर क्या था भाजपा नेता ने भी तपाक से कहा इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आप यूपी वापस जा रहे है।

नेता प्रतिपक्ष ने अपने जन्मदिन पर मितानिनों के भवन के लिए दस लाख दिए और उनके परिवार के शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपना जन्मदिन मनाया,क्षेत्र में लोगो ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष के लिए कई आयोजन किये कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर धरमलाल कौशिक ने अपना जन्मदिन मनाया। नेता प्रतिपक्ष के निवास में देर रात तक बधाई देने वालो को भीड़ नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ शासन की वरिष्ठ मंत्री आदरणीय श्री टी एस सिंहदेव…
Cresta Posts Box by CP