अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर लिया फैसला, किसानों का धान सुरक्षित रखने बनेंगे चबूतरे।

बिलासपुर-धान उपार्जन केन्द्रों में 2500 नवीन चबुतरा निर्माण किया जावेगा । अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर कैबिनेट मंत्री दर्जा , छ 0 ग 0 शासन द्वारा नवा रायपुर स्थित बैंक मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए समीक्षा बैठक लिया गया । बैठक में धान खरीदी , एवं खरीफ सीजन 2021 में अल्पकालीन कृषि वितरण एवं कृषि आदान सामग्रियों की तैयारी की समीक्षा किया गया । श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल की मंशानुरूप धान के बेहतर रख – रखाव एवं भंडारण के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में 2500 नवीन चबुतरा के निर्माण हेतु . राज्य शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्णय लिया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कोरोना को लेकर बीजेपी विधायको सांसदों की आवश्यक बैठक…
Cresta Posts Box by CP