बिलासपुर- मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिल्रे के कलेक्टर एक्शन में आ गए है लापरवाह अधिकारियों की खैर नही है ,अचानक कलेक्टर सौरभ कुमार अपने चेम्बर से निकले और सीधे अबकारी कंपोजिट बिल्डिंग में पहुंच गए , और बार लाइसेंस , टारगेट लाइसेंस,शराब दुकानों की स्थिति ,लाइसेंस फ़ीस एयर एक ही व्यक्ति द्वारा चलाये जा रहे शहर के बार को लेकर अबकारी अधिकारियों से सवाल किये, मॉल में शराब दुकान दिए जाने का परिभाषा कलेक्टर ने अबकारी अधिकारियों से पूछी जिसका संतोषजनक जनक जवाब अधिकारी नही दे पाए,बार लाइसेंस देने में अनियमितता कलेक्टर ने पाई, कलेक्टर जब अबकारी पहुंचे तो अबकारी अधिकारी नीता नोतीन ठाकुर कार्यालय में नही थी करीब बीस मीनट कलेक्टर ने बाबू के टेबल पर खड़े खड़े अधिकारियों से सवाल जवाब के साथ फाइलों पर नजर मार ली, ,अबकारी के बाद रजिस्ट्री ऑफिस में छापा मारा रजिस्ट्री ऑफिस में दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली तो कलेक्टर ने खुद उस पर टिप्पणी अंकित की , कई ऑफिस में कर्मचारी और साहब दोनो गायब थे कलेक्टर सौरभ कुमार के अचानक कंपोजिट में घुसने से हड़कम मच गया ,सब दांए बांए होने लगे बहाने खोजने लगे ।इतना तो तय है किसी की शामत तो आई है ,सीएम के फरमान के बाद कलेक्टर हरकत में है लापरवाही मिली तो कार्यवाई भी तय है।

