जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ के साथ प्रमोद नायक ने किया डायरी, कैलेडर का विमोचन एवं सेवा निवृत कर्मचारियों का सम्मान
बिलासपुर-जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर के प्रधान कार्यालय मे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ के तत्वाधान मे समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति मे प्रमोद नायक ने किया डायरी, कैलेडर का विमोचन किया एवं सेवा निवृत कर्मचारियों का स्मृति चिन्ह,साल,श्रीफल एवं फुलमाला से सम्मान किया गया, इस अवसर पर अध्यक्ष नायक द्वारा अपने उदबोधन मे समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति मे नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए देते हुए समस्त कर्मचारियों को डिपाजिट बढाने, ऋण वितरण मे वृद्धि करने, वसूली हेतु सफल प्रयास करने, बैंक के उपभोक्तो को ए.टी.एम. वितरण किए जाने तथा उपभोक्ताओं की मोबाईल एस.एम.एस एलर्ट की सुविधा बढाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही सेवा निवृत कर्मचारियों को सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन का समय-समय पर दिए जाने हेतु अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सह. के. बैंक बिलासपुर, अरुण चैहान अध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, अभयनारयण राय उपाध्यक्ष अरपा विकास, श्रीकांत चन्द्राकर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सूर्यकांत जायसवाल अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ, श शशांक शेखर दुबे संरक्ष संघ, दीपक तिवारी महासचिव जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ श्री अमित दुबे कोसाध्यक्ष, श्री रवि जायसवाल, दीपक साहू, आशीष दुबे, आशीष सोनी, विरेन्द्र तिवारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ के अधिकारी कर्मचारियो की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।

