आधारशिला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
बच्चों के समग्र विकास के लिए खेल जरुरी – रत्नेश

बिलासपुर-ए वी एम कोणी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के वरिष्ठ खिलाडियों, कोच एवं अभिभावकों की मौजूदगी में किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रत्नेश सिंह बिसेन द्वारा किया गया | साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में स्केटिंग के अनुभवी कोच निलेश मंडेवार, स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके पुनीत मंडेवार, प्रदेश हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, बैडमिंटन के अनुभवी खिलाड़ी गुरदीप सिंह पाहुजा एवं जिमनास्टिक के भूतपूर्व राष्ट्रीय कोच राजकुमार शर्मा मोजूद रहे | सभी अतिथियों की मौजूदगी में मार्च पास्ट, खेल संबंधित ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण किया गया | इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया | उन्होंने सभी खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया एवं उचित खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी | मनीष श्रीवास्तव ने खेल में विषय में छात्रों को जानकारी दी कहा कि खेल से हम कई प्रकार के जीवन कौशल सीखते हैं | यह हमें बुरी आदतों से दूर रखने में मदद करता है | इस टूर्नामेंट में स्कूल के चार हाउस – रेड, ब्लू , ग्रीन एवं येल्लो की टीमों ने प्रतिभाग किया | इनमें से कई खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर खेल रहे हैं | इस टूर्नामेंट में हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, शॉटपुट, 100 मीटर, रिले रेस, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं | साथ ही नन्हे मुन्हे बच्चों के लिए रुचिकर खेल जैसे लेमन-स्पून रेस, थ्री लेग्ड रेस, म्यूजिकल चेयर, आदि का आयोजन किया गया | स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती जी. आर मधुलिका ने बताया कि बच्चों के लिए उपयुक्त खेल वातावरण प्रदान करने हेतु ‘एनुअल स्पोर्ट्स मीट’ का आयोजन किया गया | पूरे टूर्नामेंट में बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया | सबसे ख़ास बात रही कि कार्यक्रम के आयोजन में अधिकांश जिम्मेदारियां छात्र-छात्राओं ने ही उठायीं |
पदक तालिका में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय, येलो हाउस तृतीय एवं ब्लू हाउस चतुर्थ स्थान पर मौजूद रहे | समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर एम. एस धोनी अकादमी के एक्सपर्ट श्री रत्नेश सिंह मौजूद रहे | आप वर्तमान में जी.जी यू में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं एवं एम. एस धोनी अकादमी को भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं | उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार खेलों को पाठ्यक्रम में जगह देना आवश्यक है | साथ ही उन्होंने एक स्वस्थ एवं संतुलित व्यक्तित्व के लिए खेलों की आवश्यकता पर जोर दिया | साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवेंद्र सिंह, भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी, प्रखर रॉय, अविनाश सेठी, श्रीनिवास नायर, रमेश बहादुर एवं श्रीमती धन्वन्तरी खत्री, राइज अकादमी मौजूद रहे | आप सभी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवं उन्हें पुरस्कृत किया | स्कूल के चेयरमैन डा अजय श्रीवास्तव ने सभी खिलाडियों से छात्रों का परिचय कराया | उन्होंने कहा कि आज आप सभी अनुभवी लोगों से मिल रहे हैं और आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के महारथी हैं | आपने न सिर्फ खुद खेल में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया बल्कि वर्तमान में कई राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी तैयार कर रहें हैं | उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का महत्व जानना बहुत जरूरी है, खेलने से एकाग्रता बढ़ती है | खेल से हम परिश्रम करना, टीम में कार्य करना सीखते हैं, जो जीवन में हमें आगे की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मैनपाट सरगुजा में करमा एथनिक रिसार्ट का लोकार्पण, अटल श्रीवास्तव…
Cresta Posts Box by CP