पंडरिया विधानसभा में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी का लगातार जनसंपर्क जारी।

प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी गौरमाटी चंडी माता का दर्शन कर, क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकताओं से किया भेट मुलाकात।

पंडरिया :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड सहसपुर – लोहारा ब्लाक के दौरे पर रहे श्री तिवारी अपने निर्धारित दौरे एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम गौरमाटी पंहूचकर सुप्रसिद्ध देवी मंदिर वंहा विराजित भवानी माँ चंडी माता की दरबार पहुंचे वहा माता का पुजन अर्चन कर दर्शन किए मातारानी से आर्शीवाद लिए यात्रा एवं जनसंपर्क अभियान का शुरुआत किए!

संतोष सिंह गहरवार के तेरहवीं कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शतीश गहरवार के निवास में आयोजित तेरहवी कार्यक्रम में शिरकत किए श्री तिवारी ने स्व. गहरवार जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए व स्व. संतोष गहरवार जी के निधन को अपूर्णिय क्षति बताते हुए कहा कि श्री गहरवार सौम्य छवि एवं कुशल व्यव्हार के धनी थे इनका स्वभाव विनम्र था परिजनों से मुलाकात कर अपनी दुःखद संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना किए की दिवंगत आत्मा को भगवान शांति व मोक्ष प्रदान करे ईश्वर उनके परिजनो को दुःख की इस घड़ी को सहने की क्षमता प्रदान करें वंहा उपस्थित ग्रामीणजन, स्नेहीजनो परिजनों एवं समाज प्रमुख लोगों के साथ पार्टी के जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारियो से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना सभी सामाजिक प्रमुख लोगो से भेंट मुलाकात किए व उनका कुशलता को पूछा व विभिन्न विषयों पर उपस्थित लोगों से चर्चा किए

राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंप में हायर सेकंडरी स्कूल बनिया में शामिल हुए व वरिष्ठ कांग्रेसि नेता द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए

जनसंपर्क अभियान वे अगले पड़ाव पर श्री तिवारी रणवीरपुर के समीप ग्राम बनिया पहुंचे जंहा राष्ट्रीय सेवा योजना NSS का कैंप हायर सेकेंड्री स्कूल मे लगा था वंहा उपस्थित स्कूल के स्टाप के लोगो ने श्री तिवारी का बड़ी आत्मीयता से स्वागत सत्कार किया NSS के कैम्प के माध्यम से ग्राम मे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को संचालित कर लोगो को जागरुक कर प्रेरित किया जा रहा है वहाँ उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जन, जनप्रतिनिधि गण सहित स्कुल स्टाप के लोग मौजूद रहे।
तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश सोनी के निवास स्थान पर आयोजित बुथ,सेक्टर,जोन,एवं जनपद सदस्यों के बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां सभी लोगों ने श्री तिवारी का स्वागत किया कार्यक्रम में शामिल हुए सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति के विषय पर हाल चाल लिए व सभी लोगो के विभिन्न प्रकार के समस्याओं से रुबरू हुए व सभी लोगों से पारिवारिक, राजनैतिक,सामाजिक एवं समसामायिक चर्चा कर क्षेत्र के देवतुल्य जनता से मेलमिलाप किए लिए

वरिष्ठ कांग्रेसि नेता नोकलाल चोपड़ा जी से आशीर्वाद लिए

व भुपेश सरकार के जनहितकारी, योजनाओं के बारे में संक्षेप में बताया वंहा पर पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व पार्टी के निष्ठावान कार्यकताओं की अच्छी खासी मौजूदगी रही
वंहा से नोकलाल चोपड़ा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता 90 वर्षीय उनके निवास स्थान पर गए वहा उनके परिजनो से भेंट मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया वंहा सामाजिक लोगो, पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनियों से मेल मुलाकात किए श्री तिवारी अपने कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्र के जनता (देवतुल्य) के मध्य हर सुख दुःख मे बड़ी ही सहजता से पहुँच जाते हैं!

सहकारिता किसान नेता योगेश शर्मा से भेंट मुलाकात किए एवं साहू परिवार में आयोजित दुःखद कार्यक्रम में शामिल हुए

जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम के अगले बड़ी पर प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी योगेश शर्मा सहकारिता किसान नेता से मुलाकात किए श्री शर्मा जी ने प्रदेश महामंत्री का सहजता से अभिवादन कर उनका स्वागत किए परिवार एवं पार्टी के लोगों से मिलवर सभी लोगो से विभिन्न प्रकार के समस्याओं को सुने व उनका तत्काल निराकरण किए वंहा कई प्रकार के विषयों पर चर्चा किए इस दरमियान पार्टी के पदाधिकारियो, सदस्यो एवं कार्यकर्ता से संक्षेप मे चर्चाी किए व सभी लोगो का हालचाल जाना
जनसंपर्क एवं दौरे कार्यक्रम के अगले पड़ाव पर श्री अर्जुन तिवारी रणजीतपुर पहुचे वहा साहू परिवार मे आयोजित दुःखद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए कार्यक्रम में शामिल होकर उक्त कार्यक्रम में मृतात्मा को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजली अर्पित कर शोक संतप्त परिवारजनो से मिलकर उनके असमय मृत्यु से जो परिजनों को क्षति पहुंची है गहरा शोक व्यक्त किया एवं खेद जताकर शोक संवेदना प्रकट किए परिजनों को ढांढस बंधाया इस दौरान सामाजिक लोग, पार्टी के लोग, वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे पूरे कार्यक्रम जनसंपर्क दौरे एवं भेंट मुलाकात के दरमियान विभिन्न समाज प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस कार्यकर्तागण, जिला के पदाधिकारीगण, राजीव युवा मिलान क्लब के अध्यक्ष सदस्य गण सोसायटी अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता, पार्टी के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामिणजन अतिथिगण विभिन्न समाज प्रमुख शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सीएम भूपेश बघेल की नकल…
Cresta Posts Box by CP