बिलासपुर- पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सीएम भूपेश बघेल की नकल मार रहे है पहले कभी किसान के घर इस तरह खाना नहीं खाया 15 साल सत्ता में रहे लेकिन इतनी आत्मीयता नही दिखी अब जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किसान के घर पहुंच जमीन पर बैठकर छतीसगढ़ी सादा भोजन करते है , पूर्व सीएम ने भी भूपेश बघेल की पीछे चलकर सुर्खी बटोरने की कोशिश की है ,पार्टी के लोक सभा दौरे के निर्देश पर पूर्व सीएम रमन सिंह बिलासपुर दौरे में है दो दिन रुके कार्यकर्ताओं से बात की सभा ली ,और रात में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष के घर खाना खाने पहुंचे लेकिन जमीन पर नही बैठ पाए कुर्सी में बैठकर दूरी बना कर खाना खाया।इस दौरान राजेश के परिजनों ने पूर्व सीएम को भोजन परोसा ,नजदीक दिखाने के फिराक में दूरी बढ़ गई ,सीएम बघेल जब किसी के घर भोजन करने जाते है तो किसान के साथ जमीन पर पास पास बैठते है लेकिन पूर्व सीएम ने अपने कार्यकर्ता के घर खाना तो खाया लेकिन सीएम बघेल की हुबहू कॉपी नही कर सके ,कार्यकर्ताओं की ऐसी चिंता करते रहते तो सत्ता क्यो जाती,।अभी भी ढकोसला न करके वास्तव में जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जरूरत है।

