गौरव दिवस से धान मंडियों मे किसानों को मिलेगा भोजन, -संदीप शुक्ला मंडी अध्यक्ष कोटा।

बिलासपुर- कोटा विधानसभा के धान उपार्जन केन्द्रो मे किसानों के निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है
मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया की छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए धान समर्थन मूल्य मे बढ़ोतरी, कर्ज माफ़ी जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे जिससे प्रभावित होकर कोटा के कांग्रेस कार्यकर्तावो के सहयोग से किसानों को धान मंडी मे भोजन व्यबस्था कराया जा रहा था जिसे इस वर्ष भी कराया जा रहा है धान उपार्जन केंद्र मे टोकन प्राप्त किसान एवं एक सहयोगी को भरपेट भोजन दिया जाता है जिससे किसान को धान तौलाई के समय इधर उधर भटकना नहीं पड़ता है भोजन केंद्र मे किसानों को स्वच्छ पेयजल, समाचार पत्र, प्राथमिक उपचार किट सहित आरामदायक बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
विगत वर्ष यह सुविधा बेलगहना, टेंगन माडा, केंदा के केंद्र मे संचालित थी इस बार इसका विस्तार करते हुए अन्य और केंद्रों मे किये जाने की व्यवस्था की जा रही है
इस सुविधा का शुभारम्भ छतीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पुरे होने के शुभ अवसर पर किया जा रहा है जो धान खरीदी के अंत तक जारी रहेगी
धान उपार्जन केन्द्रो मे भोजन व्यवस्था होने से किसानों को बहुत राहत मिलती है भोजन ग्रहण करने के बाद सभी किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंडी अध्यक्ष सहित आयोजको का आभार जताया
इस आयोजन मे मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ लाला निर्मलकर, अमित गुप्ता, उत्तम जायसवाल, आशीष मिश्रा, अश्वनी उद्देश्य, रवि प्रताप सिँह, मोनू दास, सुखसागर दास, मनमोहन दास,हैप्पी गुप्ता,सुरेन्द्र गुप्ता, शिवदत्त पाण्डेय, मनोज बाजपेई, कपिल जायसवाल, विजय कोल, रविराज रजक, अभिषेक गुप्ता, अमित शर्मा, अविनाश चौहान, मोहित प्रधान, विक्की सिँह,चंद्रिका सोनी, संतोष तिवारी, संजू गुप्ता, डॉ ए के राय, ईश्वर तंवर, मनोज गुप्ता, मुकेश साहू, सतीश गुप्ता, राजेश्वर पाण्डेय,अजहर खान, चंचल उइके एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर बोला हल्ला बिलासपुर-छत्तीसगढ़ भाजपा के…
Cresta Posts Box by CP