होटल की आड़ में जुए का धंधा ,होटल पेट्रिशियन्श में पाँच जुआरी पकडाए, साढ़े चार लाख से ज्यादा जप्त, बिलासपुर एसपी की बड़ी कार्यवाई, बड़े होटल में पहली बार किसी एसपी ने की कार्यवाई, रईसजादे अंदर।

बिलासपुर-सिरगिट्टी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के होटल में जुआ खेली जा रही है सूचना को पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमेष बरैया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को रेड कार्यवाही के लिए भेजा गया टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 लाख 55 हजार रुपये नगद रकम व ताश की 52 पत्ती जप्त की गई मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है

नाम आरोपी प्रमोद अग्रवाल पिता गिरधारी लाल निवासी चाम्पा,,मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी बिल्हा,,विवेक अग्रवाल पिता मदन लाल निवासी सरजू बगीचा,,योगेश अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल निवासी बिल्हा सतीश अग्रवाल पिता लखन अग्रवाल निवासी चाम्पा,,
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी आरक्षक अनूप किंडो सैय्यद साजिद मनीष सिंह सतेंद्र सिंह ओम मिश्रा तथा सुरेन्द्र कौशिक की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर…
Cresta Posts Box by CP