बिलासपुर.- नगर निगम के सभापति शेख़ नजरुदीन ने शहर में नाइट कर्फ्यू को गलत बताया है उंन्होने कहाकि जिल्रे के कलेक्टर को नाइट कर्फ्यू की बजाय मास्क अनिवार्य करना चाहिए ।अगर कोई दुकानदार बिना मास्क वाले को समान देता है तो ग्राहक की बजाय दुकानदार का चालान होना चाहिए।शेख नजरुदीन ने कहा कि नाइट कर्फ्यू का कोई मतलब नही है दिन भर में लोग भीड़ से कोरोना लेकर घर पहुंच रहे है ऐसे में नाइट कर्फ्यू का कोई मतलब नही है मास्क का कड़ाई से पालन हो ।दुकानदार पर कड़ी कार्यवाई हो तो लोग भी सावधान होंगे ।सभापति शेख नजरुदीन ने कलेक्टर से इस मामले में ध्यान दे का आग्रह किया है
