बिलासपुर-Suo motu cg राज्य की सड़कों के केस में न्यायमित्रों ने पुनः उच्च न्यायालय के समक्ष सेंदरी चौक में हुए हादसों के संबंध में अपनी दलील दी और पिछली सुनवाई के दिन ही दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी दी तथा इसके एक हफ्ते के अंदर एक और दुर्घटना होने एवम एक और व्यक्ति की मृत्यु होने की जानकारी दी और दो fir भी प्रस्तुत किए। पिछली सुनवाई में न्यायमित्रों ने जानकारी प्रस्तुत की थी जिसमे कुल 7 रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी गई है और उक्त 7 में से 3 दुर्घटना में व्यक्तियों की मृत्यु की जानकारी न्यायालय को दी थी जिस पर उच्च न्यायालय ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सेफ्टी कंसल्टेंट की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमे सेंडरी चौक में ब्लैक स्पॉट होने की बात कहते हुए अंडर पास या ओवर पास बनाने हेतु अनुशंसा की गई है और अंतिम निर्णय नेशनल हाईवे के दिल्ली मुख्यालय में द्वारा लिए जाने की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने नेशनल हाईवे से अगली पेशी तक निर्णय लेने की अपेक्षा की है और मामले को 12.12.22 को लिस्ट करने का आदेश दिया है। साथ ही घरघोडा से कुनकुरी और छाल से पत्थलगांव तक की सड़क के संबंध में शपथपत्र प्रस्तुत करने का आदेश राज्य सरकार को दिया। इसी प्रकार मस्तूरी के पास सड़क की दुर्दशा के संबंध में इंटरवेंशन आवेदन प्रस्तुत करने पर जवाब हेतु राज्य सरकार को निर्देशित किया है। CJ एवं संजय श्याम अग्रवाल की DB में न्यायमित्र राजीव श्रीवास्तव, प्रतीक शर्मा एवं सालसा के अधिवक्ता आशुतोष कछुवाहा उपस्थित हुए।

