बिलासपुर विधानसभा के प्रभारी गिरीश शुक्ला ने बैठक।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा बिलासपुर के भाजपा मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक में उपस्थित शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक एवं बूथ अध्यक्षों से बूथ समीक्षा पत्रक की चर्चा करते हुए कहा कि समीक्षा पत्रक को पूर्ण रूप से भरकर जल्द से जल्द से जमा करें। संगठन द्वारा दिये जा रहे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करना है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी 2023 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है।
बिलासपुर विधानसभा के प्रभारी गिरीश शुक्ला ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों से बूथ समीक्षा पत्रक की बारी-बारी से जानकारी मांगी गई और कहा कि 11 नवम्बर को बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय कांग्रेस सरकार के खिलाफ महतारी हुंकार रैली-सभा आयोजित है। महतारी हुंकार रैली-सभा में बिलासपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक महिला बहनों को शामिल करना है। महतारी हुंकार रैली-सभा के बारे में ज्यादा से ज्यादा मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर तक हमें प्रचार-प्रसार करना है। सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मुख्यमंत्री बघेल से उद्योग मंत्री लखमा के नेतृत्व में सर्वआदिवासी…
Cresta Posts Box by CP