छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी का आज दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया है ।
राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि उनके निधन पर राजधानी रायपुर एवं कांकेर में एक दिवस (दिनांक 16 अक्टूबर 2022) का राजकीय शोक रहेगा तथा उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
राजकीय शोक की अवधि में राजधानी रायपुर और कांकेर स्थित समस्त शासकीय भवनों और जंहा पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वंहा पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जावेगा ।
तदनुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें ।

