तोरवा पुलिस ने की आर्मस एक्ट की कार्यवाही आरोपी के पास से एक बटनदार स्टील का चाकू जप्त ।
बिलासपुर। आरोपी – निरज कौशिक उर्फ कालिया पिता संतोष उम्र- 28 वर्ष निवासी डढहा थाना चकरभाठा गिरफ्तार किया गया। तोरवा पुलिस द्वारा मुखबीर सक्रिय किया गया था । मुखवीर से सूचना मिली कि बिलासपुर रेल्वे स्टेशन गेट नं.- 4 के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर किसी संज्ञेय अपराध घटित करने की नियत से घूम रहा की सूचना पर थाना तोरवा से विशेष टीम गठीत कर मौके पर दबिस देकर उक्त आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई तो आरोपी बटनदार स्टील का चाकू रखे मिला जिसे जप्त कर आर्मस एक्ट की कार्यवाही किया गया है । उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी- फैजुल होदा शाह , उनि.- अमृतलाल साहू , आरक्षक- 610 धीरेन्द्र सिंह , 657 उदय पाटले , आर . 1161 रामचन्द्र ध्रुव का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

