जब भी आपदा आती है आरएसएस अपनी चिंता छोड़ देश सेवा में लग जाता है- प्रान्त कार्यवाह चंद्रशेखर।

शक्ति है शांति का आधार- छग प्रांत कार्यवाह

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर नगर ने रविवार 9 अक्तूबर को अपना विजयादशमी उत्सव छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में मनाया। कार्यक्रम में बिलासपुर नगर के 390 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्रारंभ होने के साथ ही वर्षा भी शुरू हो गई। बारिश के बीच भी स्वयंसेवकों ने पूर्ण उत्साह के साथ दंड, व्यायाम योग, यष्ठी, घोष और दंड व्यायाम का प्रदर्शन किया। बरसात होने के बावजूद दर्शक दीर्घा भरी रही और दर्शक उत्साह और धैर्य के साथ अपने स्थान पर बैठे रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया।
संघ के छह उत्सवों में से विजयादशमी उत्सव बहुत ही महत्वपूर्ण उत्सव है। वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन ही संघ के आद्य सर संघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना की। एक शाखा में कुछ स्वयंसेवकों से शुरू हुई संघ की शाखा के वर्तमान में पूरे भारतवर्ष में करोड़ों स्वयंसेवक हैं और इसकी 58 हजार से ज्यादा शाखाएं नियमित लग रही हैं।
कार्यक्रम का प्रारंभ स्वयंसेवकों के प्रात्यक्षिक से शुरू हुआ। जिसके बाद सामूहिक गीत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन ने कहा बारिश के दौरान बिना रुके स्वयंसेवकों के प्रदर्शन की भूरी-भूरी सराहना की और कहा जब भी व्यक्ति निर्माण की बात आती है तब राष्ट्र के सामने संघ का नाम आता है। देश में जब भी आपदा की विषम परिस्थिति आई उस समय संघ का स्वयंसेवक अपनी चिंता छोड़कर राष्ट्र की चिंता करता है और राहत एवं सेवा के कार्य में तन-मन-धन से जुट जाता है। जिसके तमाम उदाहरण हमारे के सामने मौजूद हैं। आज हम सब विजयादशमी का उत्सव मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। यह शक्ति का पर्व है हमारे सभी देवी-देवता शस्त्र धारण करते हैं लेकिन वो शस्त्र किसी का शोषण करने के लिए नहीं अपितु समाज कल्याण और शांति के लिए धारण करते हैं। शक्ति ही शांति का आधार है उसके माध्यम से ही शांति की स्थापना हो सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वयंसेवी और छग उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर भादुड़ी ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों में जो अनुशासन और राष्ट्रभक्ति दिखाई देती है वो देश के किसी अन्य संगठन में दुर्लभ है।
कार्यक्रम में बिलासपुर विभाग के सह विभाग संघ चालक डॉ विनोद तिवारी ने आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि स्वयंसेवक अनुशासन और गुणवत्ता की प्रतिमूर्ति है शाखा जाने से स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व में उत्कृष्टता आती है और उसमें अपने समाज और राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना जागृत होती है जिससे वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति और राष्ट्र के हित के लिए ही कार्य करता है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार माना। विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के माननीय संघचालक डॉ बसंत अंचल , सह संघचालक श प्रदीप शर्मा नगर कार्यवाह डॉ तारणीस गौतम , डॉ प्रफुल्ल शर्मा , बिलासपुर सांसद डॉ अरुण साव , पूर्व विधायक अमर अग्रवाल सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिकवृंद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
• अगर हमको भगवान नें कुछ दिया है तो हमको…
Cresta Posts Box by CP