विकलांग को सुरुचि भोजनालय के कर्मियों ने सड़क पर घसीट घसीट कर मारा, फिर किया 112 को फोन,वीडियो वायरल,तारबाहर पुलिस बोली विकलांग ने पत्थर से होटल का कांच तोड़ दिया , दोनो पक्षों के पर कार्यवाई ।

बिलासपुर- सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुरुचि भोजनालय के सामने एक विकलांग व्यक्ति को दो लोग मारपीट कर रहे थे उक्त वीडियो थाना तार बहार सुरुचि भोजनालय के सामने का है उक्त विकलांग व्यक्ति नशे में था जो सुरुचि भोजनालय में पत्थर फेंक कर उसके गेट में लगे कांच को फोड़ दिया तथा सुरुचि भोजनालय के अंदर भोजन खा रहे लोगों की तरफ पत्थर फेंक कर गाली गलौज कर रहा था जिसकी सूचना सुरुचि भोजनालय द्वारा डायल 112 को देने पर उसे थाना तार बाहर लाया गया था थाने में भी उक्त विकलांग व्यक्ति गाली गलौज व बहस बाजी कर रहा था नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद चांद निवासी नूतन चौक सरकंडा का रहने वाला बताया और कोई भी जानकारी देने से मना किया थाना द्वारा मुलाहिजा कराने की बात पर मुलाहिजा कराने से इनकार कर थाने से चला गया। तथा फिर सुरुचि भोजनालय के पास जाकर पत्थर फेंक कर गाली गलौज करने लगा। सुरुचि भोजनालय द्वारा उक्त विकलांग व्यक्ति के खिलाफ एक लिखित शिकायत दिया गया है तथा वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष…
Cresta Posts Box by CP