साइंस कालेज मैदान में अटल और रामशरण यादव,प्रमोद ने सुधांशु और अतुल के साथ किया रावण दहन, लाखों की संख्या में पहुंचे लोग।

बिलासपुर- साइंस कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में लोग रावण दहन करने पहुंचे पहलीबार अरपांचल लोक मंच द्वारा साइंस कालेज मैदान में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया ,यंहा राम दरबार की झांकी के साथ आतिशबाजी का शानदार आयोजन किया गया ,रावण दहन के मुख्यातिथि पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सीएम सलाहकार प्रदीप शर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, सभापति शेख नजरुदीन , सहीत लाखो की संख्या में लोग दशहरा महोत्सव में पहुंचे थे। पहलीबार के आयोजन के अतिथियों ने समिति को बधाई दी ।समिति के अतुल सिंह और सुधांशु मिश्रा ने बताया कि पहलीबार का आयोजन था कुछ कमियां थी इसे अगली बार दूर करेंगे लोगो की सुविधा के हिसाब से व्यवस्था की जाएगी ,पहलीबार में लोगो ने जो उत्साह बढ़ाया है उसका समिति की ओर से धन्यवाद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर पुलिस द्वारा दशहरा के अवसर पर रक्षित केंद्र में…
Cresta Posts Box by CP