शंकराचार्य की श्रद्धाजंलि सभा मे झोतेश्वर पहुंचे शिवराज, चौबे, बृजमोहन, गिरीश देवांगन,चौबे ने पढ़ा सीएम बघेल का शोक पत्र।

बिलासपुर-शुक्रवार को शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के श्रद्धांजलि सभा मे छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के के नेता बड़ी संख्या में पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री रविन्द्र चौबे, माइनिंग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ,रामगोपाल अग्रवाल के अलावा रायपुर से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर से आशीष सिंह ,विनय शुक्ला भी पहुंचे थे ,संतो की सभा मंत्री रविंद्र चौबे ने सीएम बघेल का शोक संवेदना पत्र पढ़ा और शंकराचार्य को अपनी श्रद्धांजलि दी मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद सदा छत्तीसगढ़ के साथ रहा है और उनका आशीर्वाद सदा छत्तीसगढ़ के लोगो पर बना रहेगा,बृजमोहन अग्रवाल ने कहा धर्म ध्वजवाहक शंकराचार्य ने पूरा जीवन सनातन धर्म की सेवा में लगाया हैं उनके विचार और सद्भावना हमेशा हमारे साथ रहेगी ,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का शोक श्रद्धांजलि पत्र पूर्व मंत्री पवन बंसल ने पढ़कर उनकी कहा कि गांधी परिवार हमेशा से उनके करीब रहा है उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है उन्हें और उनके परिवार उनके निधन की सूचना से गहरा दुख हुआ है।सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि शंकराचार्य के निधन से बड़ी क्षति हुई है झोतेश्वर को शंकराचार्य ने स्वर्ग बना दिया ईश्वर के आशीर्वाद को हम तक पहुंचाया है ।सभा मे दो शकराचार्य की भी घोषणा की गई शंकराचार्य के वसीयत को सभा मे आश्रम के कर्ताधर्ता सुबुधनंद महाराज द्वारा पढ कर सुनाया गया साथ शंकराचार्य के बताए नियम का अनुसरण करने की बात कही गई।शंकराचार्य के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और स्वामी सदानन्द दो शंकराचार्य के रूप में काम करेंगे। शंकराचार्य की श्रद्धांजलि सभा मे छत्तीसगढ़ से सीएम बघेल जाने वाले थे लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के कारण नहींजा पाए और हेलीकॉप्टर से मंत्री रवींद्र चौबे, माइनिंग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कोशाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, ने सीएम के प्रतिनिधि के रूप उनका शोक उतर पढ़ कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
आबकारी विभाग ग्राम जरौंधा थाना तखतपुर, ग्राम टिकारी थाना मस्तूरी,ग्राम…
Cresta Posts Box by CP