*आबकारी विभाग की ग्राम खम्हरिया थाना सीपत में कार्यवाही
बिलासपुर-कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के निर्देश पर ग्राम खम्हरिया रोड पर वाहनों की जांच के दौरान शराब बरामद होने पर प्रकरण कायम किया गया।जप्त मदिरा- 8बल्क लीटर महुआ शराब जप्ती के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
गैर जमानती प्रकरण– 01 दुर्गेश तिवारी पिता नंद कुमार तिवारी उम्र 30 वर्ष साकिन खाड़ा थाना सीपत घटना स्थल ग्राम खम्हरिया से 8 लीटर महुआ शराब बिना नम्बर की बजाज एवेंजर 350 cc स्ट्रीट चेचिस नंबर MD2A85CZ8GCD30642में बरामद किये जाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59क के तहत अपराध पंजीबद्धकिये जाकर जेल निरूद्ध किया गया।
आबकारी टीम में आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा एवम आबकारी आरक्षक उपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

