बिलासपुर- भाजपा के विधायक और प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति बांधी ने कहा है कि आदिवासियों के जाति मामले में मात्रात्मक त्रुटि मामले में राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद केंद्र ने स्वीकृति दी है ,हालांकि भाजपा प्रवक्ता बाँधी ने कहा कि रमन सरकार ने 15 साल में बहुत बार सब नेताओ के साथ मिलकर इसके लिए लड़ाई लड़ी है तब जाकर केंद्र सरकार ने 1 2 जाति नके मामले में अधिसूचना जारी कर आदिवासियों के हित मे काम किया है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि रमन सिंह के पत्र को वर्तमान सरकार ने आगे बढ़ाया है लेकिन रमन सिंह ने कौन सा पत्र लिखा था उसकी कॉपी नही दे पाए। प्रेस वार्ता में अनुसूचित जन जाति के प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने और लखन पैकरा ने प्रेस विज्ञप्ति पढ़ कर बताया कि बीजेपी ने सबकुछ किया है कांग्रेस वाहवाही लूट रही है इस मौके पर रामदेव कुमावत और प्रदेश अनुसूचित जन जाति की सदस्य परते भी उपस्थित थी।

