मुख्य वन संरक्षक कार्यालय बिलासपुर में कैम्पा मद के लिए दर सूचीबद्ध करने के लिए बुलाई गई निविदा में बड़े पैमाने पर धांधली
बिलासपुर-मुख्य वन संरक्षक कार्यालय बिलासपुर वृत्त में बिलासपुर वित्त के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वनमंडलों में कैंपा मद में प्रयुक्त होने वाले वाहनों जिनमें रोड रोलर वाइब्रेटर जैसे वाहन शामिल है की न्यूनतम दर सूचीबद्ध करने के लिए बुलाई गई निविदा में बड़े पैमाने पर धांधली का पता चला है निविदाकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में बुलाई गई इस निविदा में पहले से ही अवैधानिक तरीके से आने वाले सभी ठेकेदारों को एक ही रेट डालने के लिए रिंग बना कर दबाव बनाया गया जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों की भी मौन सहमति का पता चला, इतना ही नहीं जिस निविदाकार ने रिंग से बाहर जाकर टेंडर फार्म पेटी में मुहर बंद जमा होने के बाद आश्चर्यजनक रूप से कमेटी के समक्ष जब बाहर निकाला गया तो खुला हुआ पाया गया , इसमें न सिर्फ फाइनेंसियल बिट खुली हुई पाई गई बल्कि टेक्निकल बिट का लिफाफा भी फ़टा एवं खुला हुआ पाया गया, दर इमपैनल करने के लिए बुलाई गई प्रथम निविदा में ही इस तरह की धांधली विभाग की कार्य पद्धति पर सवाल उठाती है.. साथ ही सरकार की मंशा पर भी पलीता लगाती है जिसका उद्देश्य काम कराने के लिए न्यूनतम दर सूचीबद्ध करना है.. जानकारी के मुताबिक निविदा कार ने बंद लिफाफा जमा होने के बाद पेटी से खुला लिफाफा बाहर निकलने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है

