महिला एबीईओ को धमकाने वाला प्राचार्य निलंबित।

बिलासपुर- जिला जांजगीर चांपा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एल भारती को पेरेंट्स मीटिंग में महिला सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के साथ सार्वजनिक तूतू मैं मैं करने वाले प्रिंसिपल भारती को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। पिछले दिनों आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला जांजगीर के प्राचार्य एल एल भारती का महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने घुड़की देने का वीडियो वायरल हो गया था। महिला अधिकारी की जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालनालय ने अवर सचिव को जारी आदेश में आत्मानंद स्कूल जांजगीर के प्राचार्य को हटाने का आदेश देते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी । विवादों में आए प्राचार्य भारती को मूल संस्था शासकीय उच्चतर महा माध्यमिक शाला मालखरौदा में पदस्थी का आदेश जारी किया है। जिला कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन ने जारी आदेश में विवादास्पद प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ विभागीय जांच शुरू करने के लिए भी लिखित आदेश किया है। आत्मानंद जांजगीर के प्राचार्य रहते हुए भारती के द्वारा महिला शिक्षा अधिकारी को औकात दिखाने की बात सार्वजनिक रूप से बड़े तैश भरे अंदाज में कही थी। वीडियो में सार्वजनिक आलोचना के लिए सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने मामले की निंदा करते हुए शासन से संज्ञान लेने की अपेक्षा की थी, महिला अधिकारी की लिखित शिकायत पर अंततः उक्त निर्णय आदेश जारी किया गया है। एबीईओ संघ के पदाधिकारियों ने लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन एवं जांजगीर जिला कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- सीएम बघेल के निमंत्रण पर चंद्रखुरी पहुँच कर आर…
Cresta Posts Box by CP