बिलासपुर- हारे हुई सीट पर सीएम बघेल ने मंथन शुरू कर दिया है सभी हारी हुई सीट के कार्यकर्ताओं जिला अध्यक्ष से सीएम खुद रूबरू हो रहे है ,हारे हुए विधानसभा के कार्यकर्ताओं से सीएम एक सवाल पर बात कर रहे है कि कैसे जीतेंगे ये बताओ जीत के लिए क्या करना है ये बताओ इस बार बिलासपुर जिले की 11 सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बघेल ताकत लगा रहे है बैठक में सीएम ने कहा कि शिकायत नही केवल जीत दर्ज करने और बात करें किसी की शिफारिश किये बिना कांग्रेस को को जीत दिलाने पर चर्चा के लिए बुलाया गया है सीएम ने दो टूक कहा कि नेता नही कार्यकर्ता हारजीत तय करता है कार्यकर्ता चाह ले तो कांग्रेस को जीतने से कोई नही रोक सकता। सीएम के हारी हुई सीट पर मंथन से साफ हो गया है कि इस बार किसी तरह की चूक नही होंगी हर विधानसभा के हर कार्यकर्ता पर नजर रहेगी और उसकी सुनी जाएगी ,सीएम की बैठक से हारे हुए विधानसभा में खलबली मच गई है , जिले कि बैठक में बैजनाथ चंद्राकर, अटल श्रीवास्तव प्रमोद नायक ,गर्मी अध्यक्ष विजय केशरवानी मौजूद थे ।अटल श्रीवास्तव और प्रमोद नायक ने सभी बैठक में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं के बैठक की व्यवस्था की सीएम की सीधे बैठक से कार्यकर्ता भी उत्साहित है हालांकि कुछ कार्यकर्ताओं को नही बुलाने से उनमें नाराजगी भी है कि हमला काबर नही ग्रामीण अध्यक्ष बुलाइस, अइसना गणित अच्छा नई लगे ,जातेन तो हमू सीएम कर मिल लेतेंन हमू जीते के तरीका बतातेन। सीएम की बैठक की खबर सुनकर कई नेता जो राहुल की पदयात्रा में गए थे वो गिरते हपट ते वापस आ रहे है कुछ को पता चला कि बैठक खत्म हो गई है तो भी सभी सांस फूली हुई है ,भूपेश को छोड़ कई नेता राहुल की यात्रा में नंबर बढ़ाने गए थे इधर सीएम ने बैठक लेकर सबके हाथ पांव फूल दिये ,कई नेता पूछ रहे है ये अचानक क्या हो गया।कई नेता रात भर सो नही पाए सीएम की अचानक बैठक में कई नेताओ की सेहत बिगाड़ दी है।

