• अवैध रूप से बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 15.200 लीटर किमती करीब 3040 रूपये सहित पकड़ा गया एक आरोपी गिरफ्तार • गिरफ्तार आरोपी पन्ना लाल महिलांगे पिता महेश महिलांगे उम्र 50 साल निवासी धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी ।
बिलासपुर-एसएसपी पारूल माथुर के नशा और आपराधिक मामलों में जुआ , सट्टा , चाकु या अवैध शराब के संबंध में सूचना देने हेतु व्हाट्सएप नंबर 9479200382 जारी किया गया है । जिसमे लगातार अवैध काम की हर थाना क्षेत्र से जानकारी मिल रही है। थाना प्रभारी पचपेड़ी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम धुर्वाकारी में पन्ना लाल महिलांगे नाम का व्यक्ति शास . प्राथ.शाला धुर्वाकारी के सामने में अवैध रूप से शराब बेचने के नियत से रखा है की सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम धुर्वाकारी पहुंचकर पन्ना लाल महिलांगे पिता महेश महिलांगे उम्र 50 साल निवासी प्लास्टिक का पन्नी में कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पन्नी में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी धुर्वाकारी थाना पचपेडी के कब्जे से 38 नग करीब 400-400 एम.एल कुल 15.20 लीटर किमती करीब 3040 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज , सउनि दाऊलाल बरेठ प्रधान आरक्षक तेजकुमार रात्रे आरक्षक अरूण लहरे व देवेन्द्र मरकाम का सराहनीय योगदान रहा ।


