बिलासपुर- बिलासपुर से जल्द ही नाईट लैंडिंग की उड़ान भी शुरू हो जाएगी पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने शहर की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है बिलास एयरपोर्ट से नाइट लैंडिंग के लिए फंड की आवश्यकता है पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने संघर्ष समिति की मांग पर वित्त सचिव अलरमेल मंगई डी से फोन पर चर्चा की अटल श्रीवास्तव ने वित्त सचिव को बताया कि शासन द्वारा राशि स्वीकृत की चुकी है ,उस राशि को जल्द रिलीज कर दे जिससे नाइट लैंडिंग और उड़ान की सुविधा बिलासपुर में हो जाएगी । पर्यटन मंडल के अध्यक्ष की मांग पर वित्त सचिव ने जल्द राशि जारी करने का भरोसा दिलाया है शहर सुविधा और जरूरत को देखते हुए अटल श्रीवास्तव ने इस दिशा में गंभीरता से प्रयास किया है नाईट लैंडिंग बिलास एयरपोर्ट के साथ बिलासपुर संभाग के लोगो की जरूरत है साथ ही नाइट लैंडिंग से बिलासपुर एयरपोर्ट कंप्लीट सुविधा वाला एयरपोर्ट् हो जाएगा इससे राजनीतिक ,व्यपारिक, स्वास्थ ,शिक्षा की दिशा में भी शहर के लोगो विकसित सविधाएँ मिल पाएंगी।

