सीएम से बंद कमरे में मेयर ,विधायक,अटल ,प्रमोद, अरुण,विजय की चर्चा,नेता पता करते रहे क्या बात हुई

बिलासपुर- मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर बंद कमरे में शहर के नेताओ ने चर्चा की वन टू वन एक एक करके जैसे ही एक निकलता दूसरा को हरी झंडी मिलती तो अंदर पहुंच जाता सीएम से सम्मान के साथ सभी नेताओं से चर्चा की सबसे ज्यादा समय महापौर राम शरण ने लिया सीएम से शहर के विकास को लेकर चर्चा की उसके प्रमोद नायक ने भी सीएम से बाजू बैठकर बैंक की अर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ किसानों को दिए जा रहे ऋण को लेकर लंबी चर्चा की ,फिर पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव टीम के साथ पहुंचे शहर विकास के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की फिर जिला पंचायत को भी मौका मिल गया कोटा विधानसभा में विकास के काम के लिए चर्चा की शहर विधायक शैलेश पांडे ने भी भी देर तक सीएम से गोपनीय चर्चा की ,शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने भी संगठन की दृष्टी से मुख्यमंत्री से मुलाकात की, विजय केशरवानी ने भी सीएम से कुछ निवेदन किया तखतपुर के शिव बालक कौशिक ने सीएम को कुछ मांग सौंपा ,संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने भी सीएम बघेल से कुछ मुद्दों को लेकर चर्चा की सब से मिलने के बाद सीएम ने सभी को खाने पर निमंत्रित किया, इस दौरान सभापति शेख नजरुदीन ,राजेन्द्र शुक्ला ,आशीष सिंह तैयब हुसैन,सुधांशु मिश्रा, अभय नारायण राय, सन्दीप, संजय साहू, अरविंद शुक्ला, सहित कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी जिले के उदघाटन के लिए निकलते वक्त मीडिया…
Cresta Posts Box by CP