ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के नेतुत्व में भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत गांधी चौक में हुआ सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन।

बिलासपुर ब्लाक क्रमांक 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतुत्व में आज 07 सितम्बर को गाँधीचौक में ” भारत जोड़ो यात्रा ” के अंतर्गत ” सर्व धर्म प्रार्थना ” सभा आयोजित किया गया , सर्व धर्म सभा मे हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख और ईसाई समुदाय से शामिल हुए ,
पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस को ” भारत जोड़ो यात्रा ” निकालने की जरूरत क्यों पड़ रही है ? आज देश के अंदर नफरत की बीज 1925 से बोया गया वह धीरे धीरे एक विषाक्त पेड़ का स्वरूप ले रहा है ,जिससे देश के अंदर विखण्डन कारी तत्व समाज की एकता ,अखण्डता को तार तार कर रहे ,लोगो मे भाईचारा ,सौहार्द की जगह अविश्वास ,नफरत, का फैलाव हो रहा है ,देश के अंदर भाईचारा ,अपनापन कायम रहे ,इसलिये राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर स्वयं चल रहै । ब्लॉक के आयोजन के नेतुत्वकर्ता अरविंद शुक्ला ने कहा की जब जब देश के अंदर पदयात्रा की गई है उसका सामाजिक ,एकता और अखंडता मजबूत हुआ है । कांग्रेस सदैव से भाई चारे पर विश्वास की है,और देश में सभी जाति,वर्ग समुदाय को साथ लेकर चली है,प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भी पूरे प्रदेश में सभी जाति,वर्ग,समुदाय को साथ लेकर चल रहे है ।
अरविंद ने जानकारी दी की कल ब्लॉक 02 की भारत जोड़ो पदयात्रा की कल सुबह 7 बजे गुरुनानक चौक से प्रारंभ होगी जिसका समापन देवकीनंदन चौक में आमसभा के साथ होगी ।
सभा को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रभारी द्वय नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, ऋषि पांडेय,सीमा पांडेय, शैलेन्द्र जायसवाल,तरु तिवारी, , गणेश रजक, ,गजेंद्र श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया, आभार व संचालन ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने किया
आयोजन में प्रमुख रूप से पार्षद प्रियंका यादव, स्वर्णा शुक्ला, पूर्व पार्षद तज्जुमल हक,दीपांशु श्रीवास्तव,गोयल,शिव शंकर कश्यप,सीमा सोनी,सुबोध केसरी,रामदुलारे रज,सुदेश दुबे,अमीन मुगल, करम गोरख,विक्की आहूजा,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
ACCU टीम बिलासपुर के समन्वित प्रयास से सिविललाइन पुलिस के…
Cresta Posts Box by CP